कन्नौज। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाईकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह पूरा मामला जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां अटारा गांव के पास एनएच 34 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाईकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक पर सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: यूपी में गर्मी का ‘टॉर्चर’ शुरू! आगरा से बस्ती तक बढ़ेगा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान इनायतपुर गांव निवासी अरबाज और अहद के रूप में हुई है। अमित अपने बीमार पिता को कानपुर में एडमिट कराकर घर लौट रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।