लखनऊ. LPG आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को उन्होंने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने रसोई गैस आपूर्ति और वितरण की समीक्षा की. सीएम ने कहा कि प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है. उन्होंने लोगों से रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचने की अपील की है. वहीं कालाबाजारी और जमाखोरी पर तत्काल FIR करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने कंपनियों के अधिकारियों से कहा है कि जनता के बीच घबराहट न फैलने दें. उपभोक्ताओं में समयबद्ध तरीके से गैस सिलेंडरों का वितरण करें. उन्होंने कहा कि प्रदेश को 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटित हुआ है. सीएम ने खाद्य एवं रसद विभाग को एक कंट्रोल रूम तैयार करने को कहा है. साथ ही LPG वितरक सेंटरों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें : कथनी और करनी का फर्क! प्रशासन कह रहा पर्याप्त स्टॉक, फिर भी एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारें, कई गोदामों के शटर बंद, कांग्रेस ने DM को सौंपा ज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी गई है. एजेंसियों को घरेलू सिलेंडर सप्लाई पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं. जिसके चलते होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक परेशान हो गए हैं. दूसरी ओर कई शहरों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर में इसका असर देखने को मिल रहा है. 4-5 दिन बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है. गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं. गैस संकट के बीच लोग लकड़ी स्टॉक करने लगे हैं.