Kavya maran sunrisers leeds buys pakistan player: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है. 19वें सीजन से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन एक नए पचड़े में फंस गई हैं. उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने क्रिकेट जगत से लेकर सोशल मीडिया तक को हिला कर रख दिया है.

Kavya maran sunrisers leeds buys pakistan player: आईपीएल 2026 का मंच तैयार है. सभी टीमों ने कमर कस ली है. 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स की टीम के बीच ओपनिंग मुकाबला खेला जाना है. नए सीजन के धमाकेदार आगाज से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अचानक चर्चा में आ चुकी हैं. वह अपने एक चौंकाने वाले फैसले के चलते चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर भारी आलोचना झेल रही हैं. हुआ ये है कि लंदन में होने वाले ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के अगले सीजन के ऑक्शन में काव्या मारन की टीम ने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीद लिया.

ये कोई और नहीं बल्कि मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद हैं, जिन्हें काव्या मारन की टीम ‘सनराइजर्स लीड्स’ ने नीलामी के जरिए 1.90 लाख पाउंड (लगभग ₹2.34 करोड़ से अधिक) की भारी-भरकम कीमत पर अपने साथ जोड़ लिया है. हैरानी की बात ये है कि साल 2009 के बाद यह पहला मौका है जब किसी भारतीय फ्रैंचाइजी ओनर ने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बोली लगाई है. पाकिस्तान से तनाव के बीच इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है. भारतीय फैंस ने काव्या मारन की टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनराइजर्स लीड्स के कोच डैनियल विटोरी अपनी टीम में एक ‘मिस्ट्री स्पिनर’ चाहते थे और इसी रणनीति के चलते अबरार अहमद पर इतना बड़ा दांव लगाया गया है. नीलामी में जब अबरार का नाम आया तो उन्हें अपने पाले में लाने के लिए काव्या मारन की टीम की भिड़ंत ट्रेंट रॉकेट्स से हुई, जिसमें लीड्स की टीम ने बाजी मार ली. अब यही फैसला काव्या मारन के लिए एक नई मुसीबत बन गया है.

सोशल मीडिया पर फैंस निकाल रहे गुस्सा

काव्या मारन के इस फैसले का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है. यूजर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बॉयकॉट करने की धमकियां दे रहे हैं और एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के फैसले को शर्मनाक बता रहे हैं. लोगों के गुस्से की वजह पिछले साल पहलगाम में हुआ आतंकी हमला भी है, जिसके बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में और कड़वाहट आई है. यही वजह रही कि भारतीय खिलाड़ियों ने हालिया आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया था. सिर्फ इतना ही नहीं, ये वही अबरार अहमद हैं, जिन पर भारतीय सेना के जवान अभिनंदन का मजाक उड़ाने के आरोप लग चुके हैं.

अबरार अहमद का करियर

लेग स्पिनर अबरार अहमद के करियर पर नजर डालें तो यह खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए 10 टेस्ट खेलकर 46 विकेट ले चुका है. वनडे के 15 मैचों में कुल 28 शिकार हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में 38 मैच खेलकर 52 शिकार किए हैं. हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप में अबरार का प्रदर्शन खराब रहा था. उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 6 विकेट निकाले थे. भारत के खिलाफ उन्होंने 38 रन लुटा दिए थे और एक भी सफलता हासिल नहीं की थी. अबरार एक मिस्ट्री गेंदबाज हैं और विकेट टेकर कहलाते हैं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H