सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशम (Sooryavansham) को कई बार टीवी पर दिखाया गया है. फिल्म की कहानी और कुछ ऐसे कैरेक्टर्स भी हैं, जो इस फिल्म को चाह कर भी भूलने नहीं देते हैं. फिल्म में छोटे ठाकुर भानु प्रताप सिंह का रोन निभाने वाले उस छोटे बच्चे ने अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था. वो बच्चा अब काफी बड़ा हो चुका है और 30 की उम्र पार कर चुका है.

3 साल की उम्र में शुरू किया था एक्टिंग करियर

बता दें कि फिल्म सूर्यवंशम (Sooryavansham) में ठाकुर भानु प्रताप सिंह के पोते और हीरा सिंह के बेटे का किरदार निभाने वाले उस बच्चे का नाम आनंद वर्धन (Aanand Vardhan) हैं. आनंद वर्धन (Aanand Vardhan) ने बेहद छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने महज 3 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने करीब 25 फिल्मों में काम किया और अपनी क्यूट एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें नंदी अवॉर्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट भी मिल चुका है.

अब 33 साल की उम्र में फिर करने जा रहे वापसी

हालांकि, अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए आनंद वर्धन (Aanand Vardhan) फिल्मों से थोड़े दूर हो गए थे. वहीं, अब पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक बार फिर से इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया है. अब वो 35 साल के हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आनंद वर्धन (Aanand Vardhan) अक्सर अपनी नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं. पिछले साल वो निंदुरिंचु जहापना मूवी में लीड रोल में भी नजर आ चुके हैं. रोमांटिक रोल में भी दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया.