नवग्रह में बुध देव को राजकुमार कहा जाता है. 21 मार्च को 12:42 बजे से बुधदेव कुंभ राशि में मार्गी होने वाले हैं. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार और करियर का कारक माना जाता है. ऐसे में बुध की सीधी चाल में बदलाव का सीधा असर लोगों के फैसलों, रिश्तों और पेशेवर जीवन पर पड़ता है. लंबे समय से अटके काम अब गति पकड़ेंगे और गलतफहमियां दूर होने लगेंगी.

बुध के मार्गी होने से लॉजिकल सोच मजबूत होगी और लोग स्पष्ट निर्णय ले पाएंगे. कम्युनिकेशन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और व्यापार में सुधार देखने को मिलेगा. खासकर जिन लोगों को वक्री बुध के दौरान भ्रम, देरी या तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, उन्हें राहत मिलेगी.

इन राशियों को होगा फायदा

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा. कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा और अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में नए प्रयोग लाभदायक साबित होंगे.

वृश्चिक राशि

मीन राशि के लोगों को नौकरी पेशा में लाभ होने वाला है आपका आईडिया को पसंद किया जाएगा जो सम्मानित भी रहेगा. वैवाहिक जीवन में चीज अच्छी रहने वाली है. लेकिन इस समय बड़े फैसले डालना बेहतर होगा.

मकर राशि

रोजमर्रा के कामों में सुधार होगा. पहले जो चीजें उलझी हुई थीं, अब सुलझने लगेंगी. कम्युनिकेशन बेहतर होगा और व्यापार में तेजी आएगी.

इन राशियों को रहना होगा सावधान

तुला राशि

आर्थिक चुनौतियां आ सकती हैं. वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है. गणेश पूजा और दान करना लाभकारी रहेगा.

कुंभ राशि

मानसिक तनाव और व्यापार में नुकसान की स्थिति बन सकती है. नए काम शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूरी है.

मीन राशि

तनाव और आर्थिक दिक्कतें बढ़ सकती हैं. व्यापार में नुकसान संभव है और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखनी होगी.