अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि वे नहीं जानते मुजतबा जिंदा है या नहीं। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और इस दिशा में एक खास शख्स से बातचीत की जा रही है। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिका ईरान में नई राजनीतिक व्यवस्था के विकल्पों पर काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की तरह कोई नया नेता सामने लाया जा सकता है या फिर अमेरिका के साथ मिलकर जॉइंट लीडरशिप का मॉडल भी अपनाया जा सकता है। ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान बातचीत के लिए बेकरार है और जल्द समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा कि 5 दिन या उससे कम समय में यह डील हो सकती है।
ईरानी ने US से बातचीत के दावे को खारिज किया
ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत से एक बार फिर इनकार कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है और देश का रुख पहले जैसा ही बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि कुछ मित्र देशों के जरिए अमेरिका की ओर से बातचीत के संदेश जरूर आए हैं, लेकिन ईरान ने इसके जवाब में अपनी शर्तें साफ कर दी हैं। बघाई के मुताबिक, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर ऊर्जा और पावर प्लांट्स पर हमला हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लगातार दावा कर रहे हैं कि दोनों देशों के बीच बातचीत हो रही है और ईरान ने खुद पहल की है।
IRGC ने ट्रम्प को धोखेबाज राष्ट्रपति बताया
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने डोनाल्ड ट्रम्प को ‘धोखेबाज अमेरिकी राष्ट्रपति’ बताया है। IRGC ने कहा कि ट्रम्प का विरोधाभासी रवैया जंग के मैदान पर ईरान का ध्यान नहीं भटका सकता और संघर्ष जारी रहेगा।
यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रम्प लगातार दावा कर रहे हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हुई है और कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है। हालांकि, ईरान पहले ही साफ कर चुका है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है और ट्रम्प के दावे गलत हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

