National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 मार्च 2026) की खबरों मेंयूएस-इजराइल और ईरान युद्ध पर पीएम मोदी बोले- भारत हमेशा शांती के पक्ष में; महिला आरक्षण पर मोदी सरकार इसी सत्र में ला सकती है संशोधन विधेयक; सोन एक दिन में ₹12 हजार सस्ता, चांदी में ₹31 हजार की गिरावट; बंगाल में भगवान श्रीराम की मूर्ति का सिर काटकर ले गए जिहादी प्रमुख रहा।

1. यूएस-इजराइल और ईरान युद्ध पर पीएम मोदी बोले- भारत हमेशा शांति के पक्ष में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर लोकसभा में संबोधित किया हैं. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा मैं इस सदन में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत पर असर पर बात रखने के लिए आया हूं. इस समय वहां हालात चिंताजनक हैं. इस युद्ध के संकट के बीच अब तक 3.75 लाख भारतीय देश वापस लौट चुके हैं. इसके साथ ही वहां मौजूद हर भारतीय की मदद की जा रही है.

पढ़े पूरी खबर….

2. महिला आरक्षण पर मोदी सरकार इसी सत्र में ला सकती है संशोधन विधेयक

महिला आरक्षण पर मोदी सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक सरकार इसी सत्र में महिला आरक्षण कानून में संशोधन विधेयक ला सकती है। जानकारी के अनुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संशोधन करके सरकार महिला कोटे को परिसीमन और जनगणना के बाद लागू होने की शर्त से अलग करना चाहती है। इसके लिए अन्य दलों की सहमति होना जरूरी है।

पढ़े पूरी खबर….

3. सोन एक दिन में ₹12 हजार सस्ता, चांदी में ₹31 हजार की गिरावट

अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 12,077 रुपए घटकर 1.35 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.47 लाख थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 30,864 रुपए घटकर 2.01 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 24 दिन में 23,956 और चांदी 65,200 सस्ती हुई है।

पढ़े पूरी खबर….

4. बंगाल में भगवान श्रीराम की मूर्ति का सिर काटकर ले गए जिहादी

श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 (West Bengal Assembly Elections-2026) से पहले राज्य में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की गई है। असामाजिक तत्वों ने बंगाल के नंदीग्राम (nandigram) में भगवान श्रीराम की मूर्ति का सिर काटकर अपने साथ लेकर चले गए। विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की घटना ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा के प्रमुख चेहरे सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने इसकी कड़ी निंदा की है।

पढ़े पूरी खबर….

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में पश्चिमी एशिया विवाद और भारत की रणनीति के अलग-अलग पहलुओं पर बात करेंगे।
  2. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगे।
  3. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 24 मार्च को अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी।

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का निशानाः कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार (23 मार्च) को गुजरात के वडोदरा शहर में पार्टी के ‘आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन’ में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने ईरान युद्ध और तेल संकट पर संसद में प्रधानमंत्री मोदी के दिए गए संबोधन को लेकर निशाना साधा. उन्होंने मोदी सरकार पर देश के सामने मौजूदा आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए जरूरी दिशा और रणनीति नहीं होने का आरोप लगाया. भारत और यूएस के बीच ट्रेड डील को लेकर भी निशाना साधा. (पूरी खबर पढ़े)

राष्ट्रपति ट्रम्प के ढीले पड़े तेवर, कहा- ईरान में वेनेजुएला की तरह नई सरकार बनेगीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि वे नहीं जानते मुजतबा जिंदा है या नहीं। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और इस दिशा में एक खास शख्स से बातचीत की जा रही है। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिका ईरान में नई राजनीतिक व्यवस्था के विकल्पों पर काम कर रहा है। (पूरी खबर पढ़े)

असम में BJP को बड़ा झटकाः असम विधानसभा चुनाव-2026 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। असम सरकार में मंत्री रहीं नंदिता गरलोसा (Nandita Garlosa) ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। हिमंता सरकार की मंत्री का इस चुनाव में पार्टी ने टिकट काट दिया था। इससे नंदिता गरलोसा नाराजड चल रहीं थीं। अब इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ ‘हाथ’ का साथ थाम लिया। कांग्रेस आज उन्हें हाफलोंग सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। (पूरी खबर पढ़े)

‘मोहम्मद अली जिन्ना’ पर जम्मू यूनिवर्सिटी में बवालः जम्मू यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर विवाद छिड़ गया है। यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को अल्पसंख्यकों का नेता बताए जाने पर आपत्ति जताई गई है। इसे लेकर एबीवीपी कैंपस में विरोध प्रदर्शन कलर रही है। ABVP के प्रदर्शनों के बाद विभागीय मामलों की समिति (DAC) ने एमए पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस से मोहम्मद अली जिन्ना, सर सैयद अहमद खान और मोहम्मद इकबाल से जुड़े टॉपिक्स हटाने की सिफारिश की है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m