US Texas oil refinery Blast Video: ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी में भीषण धमाका हुआ है। अमेरिका के टेक्सास स्थित पोर्ट आर्थर की एक बड़ी तेल रिफाइनरी में भीषण धमाके के आग लग गई। सोमवार को देर रात रिफाइनरी के एक इंडस्ट्रियल हीटर में हुए जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद आग भड़क गई। आग लगने के बाद साइट से धुएं का काला और घना गुबार निकलता देखा गया।

ये रिफाइनरी अमेरिका के गल्फ कोस्ट रिफाइनिंग नेटवर्क का अहम हिस्सा है, जिससे ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। वहीं धमाके के पीछे ईरान के हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

ये हादसा ‘वलेरो एनर्जी’ की रिफाइनरी में हुआ, जो रोजाना 380,000 बैरल तेल प्रोसेस करने की क्षमता रखती है। ये रिफाइनरी अमेरिका की सबसे अहम तेल रिफाइनरी केंद्रों में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:30 बजे एक तेज धमाका सुना गया। इस विस्फोट का असर इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज पोर्ट आर्थर के साथ-साथ पड़ोसी इलाकों जैसे ग्रोव्स और नीदरलैंड में भी महसूस की गई।

स्थानीय समाचार चैनल KFDM के मुताबिक शेरिफ जेना स्टीफंस ने बताया कि विस्फोट संभवतः एक ‘इंडस्ट्रियल हीटर’ के कारण हुआ। आग से उठता घना काला धुआं आसमान में फैल गया, जिसके बाद पोर्ट आर्थर के पश्चिमी हिस्से में लोगों को घरों के अंदर रहने (शेल्टर-इन-प्लेस) का आदेश जारी किया गया। शेरिफ जेना स्टीफेंस और पोर्ट आर्थर पुलिस प्रमुख टिम डुरिसो ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे (स्थानीय समय) हुए इस धमाके के बाद सभी रिफाइनरी कर्मचारियों की गिनती कर ली गई और वे सुरक्षित हैं।

किसी को भी क्षेत्र से निकालने की जरूरत नहीं

इसके अलावा, शेरिफ स्टीफेंस ने कहा कि किसी को भी क्षेत्र से निकालने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि आग बुझाने के लिए वलेरो की टीम पानी का इस्तेमाल कर रही है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। पोर्ट आर्थर पुलिस प्रमुख ड्यूरिसो ने कहा कि वे प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात करेंगे और जैसे ही स्थिति सुरक्षित होगी, लोगों को फिर से आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

ईंधन उत्पादन का मुख्य केंद्र है ‘वलेरो एनर्जी’ रिफाइनरी

पोर्ट आर्थर की ‘वलेरो एनर्जी’ रिफाइनरी अमेरिका के ‘गल्फ कोस्ट’ रिफाइनिंग नेटवर्क का एक अहम हिस्सा है। ये नेटवर्क देश के टोटल ईंधन प्रोडक्शन में एक बड़ी हिस्सेदारी रखता है। ऐसे में इस रिफाइनरी में कामकाज रुकने से क्षेत्र की ईंधन आपूर्ति पर प्रभाव पड़ सकता है।

प्रोसेसिंग क्षमता प्रतिदिन 3.2 मिलियन बैरल

वालेरो एनर्जी कारपोरेशन अपनी वेबसाइट के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी स्वतंत्र रिफाइनिंग कंपनी है, जिसकी प्रोसेसिंग क्षमता प्रतिदिन 3.2 मिलियन बैरल है। टेक्सास के सैन एंटोनियो में मुख्यालय वाली वलेरो के पास अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में कुल 15 रिफाइनरियां हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m