नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व में चल रही स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के महत्व पर जोर दिया. यह जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी.

भारत में अमेरिकी राजदूत गोर ने X पर लिखा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की. उन्होंने मध्य-पूर्व में चल रही स्थिति पर चर्चा की, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने का महत्व भी शामिल था.”

यह घटना ट्रंप के उस ऐलान के एक दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने ईरान के एनर्जी ग्रिड और पावर प्लांट पर अमेरिका के नियोजित सैन्य हमलों को पाँच दिनों के लिए टालने की घोषणा की थी. उन्होंने इसका कारण युद्ध के “पूर्ण और समग्र समाधान” के उद्देश्य से हुई “बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत” को बताया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m