लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एआई पार्क की स्थापना को लेकर हुए एमओयू को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को एमओयू करने से पहले कम से कम एआई से ही इस कंपनी की ‘पूच’ (पहुंच) के बारे में पूछ लेना चाहिए था। उनके इस बयान ने एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमा दी है।
सीएम योगी पर साधा निशाना
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि MoU करने से पहले से AI से ही ‘पूछ’ के बारे में पूछ लिया होता। अपने आस-पास के ऐसे ‘फ़ाइव परसेंटिया’ घूसखोर व ख़ुदगर्ज़ लोगों से बचना चाहिए जो आपकी अनभिज्ञता या अज्ञान का दुरुपयोग करते हैं। इससे आपकी AI (Artificial Image) मतलब ले-दे के बनाई गई ‘कृत्रिम छवि’ पर भी बहुत ख़राब प्रभाव पड़ता है।
READ MORE: ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण को लेकर प्रशासन अलर्ट, 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रदेश को तो जनता का ख़्याल रखना है
अखिलेश ने आगे कहा कि साथ ही आपके समय में धूमिल हुई प्रदेश की असली छवि और भी अधिक बद से बदहाल होती है। इन भ्रष्ट कांडों के उजागर होने से अच्छे, सच्चे और ईमानदार निवेशक हतोत्साहित भी होते हैं, और प्रदेश में निवेश करने से विमुख भी होते हैं। आप तो लौट जाएंगे लेकिन प्रदेश को तो जनता का ख़्याल रखना है, यही सोचकर कम-से-कम एक तो अच्छा काम करते जाइए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

