हापुड़। जिले में रसोई गैस एजेंसी पर लगी लंबी कतार के दौरान एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के समय बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे।
लाइन में लगे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइन में खड़े व्यक्ति को अचानक सीने में परेशानी महसूस हुई और वह असहज हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद करते हुए छाती और हाथों की मालिश कर उसे संभालने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होते देख उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वायरल वीडियो में आसपास मौजूद लोग व्यक्ति को संभालते और मदद करते नजर आ रहे हैं।
READ MORE: ‘MoU करने से पहले AI से ही पूछ लिया होता…’, अखिलेश ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा- कम से कम एक तो अच्छा काम करते जाइए
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से यह क्षेत्र गैस सिलेंडरों की भारी कमी से जूझ रहा है। एजेंसी में पर्याप्त गैस स्टॉक नहीं होने के कारण लोगों को धूप में लाइन लगाकर घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने गैस एजेंसी और संबंधित सरकारी विभाग और गैस एजेंसी से अपील की है कि वे गैस की सुचारू और निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करे। जिससे आम जनता राहत की सांस ले सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

