अयोध्या। मर्यादा की नगरी अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, शिवेंद्र सिंह को भाजपा अयोध्या महानगर महामंत्री बनाया गया है, जिन पर 18 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में महानगर महामंत्री बनाए गए शिवेंद्र सिंह पर 18 आपराधिक मामले दर्ज होने का दावा किया जा रहा है, और वे पहले जेल भी जा चुके हैं।

शिवेंद्र सिंह के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे हुए थे दर्ज

बताया जा रहा है कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उनके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हुए थे और वे जेल में निरुद्ध भी रहे। इस नियुक्ति के बाद पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं कि बिना लंबी संगठनात्मक पृष्ठभूमि के इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे दी गई।

READ MORE: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को यौन उत्पीड़न मामले में राहत, इलाहाबाद HC से मिली अग्रिम जमानत, मीडिया में बयानबाजी करने पर रोक

स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष की चर्चा है, वहीं विपक्ष को भी मुद्दा मिल गया है। हालांकि, भाजपा या शिवेंद्र सिंह की ओर से अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।