गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार आपके साथ खड़ी होकर विरासत और विकास के अभियान को अनवरत आगे बढ़ा रही है।

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

सीएम योगी ने इस दौरान विपक्ष हमला बोलते हुए कहा कि श्री अयोध्या धाम में पहले जाने पर पुलिस की लाठियां मिलती थी। गोलियां मिलती थीं, सरकार की प्रताड़ना मिलती थी, दुर्व्यवस्था मिलती थी। आज वह श्री अयोध्या धाम दुनिया की सुंदरतम नगरियों में से एक बन गई है, भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है। आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने वहां पैसा दिया, हमें मंदिर प्यारे हैं, हम मंदिर के लिए पैसा दे रहे हैं। जिसको जो प्यारा होता है, वो वही करता है।

READ MORE: चलती बस बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

प्रदेश की जनता ने उनको तरसा दिया

सीएम योगी ने आगे कहा डबल स्पीड से जब हम चलेंगे तो साइकिल हमेशा पंक्चर ही रहेगी, वो हमेशा के लिए धराशायी हो जाएगी। जो लोग गोरखपुर को बिजली-पानी से वंचित करते थे, यहां के बीमार बच्चों को उपचार से वंचित करते थे। जिसके चलते अब प्रदेश की जनता ने उनको तरसा दिया है। जो काम पहले कांग्रेस, सपा और बसपा लूटकर करते थे। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने उस लूट को बंद करके उसे राज्य के अंदर विकास और गरीबों के कल्याण के लिए बिना भेदभाव के लगा दिया।