Ram Navami 2026 : रामनवमी के पावन अवसर पर आज देशभर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. घर में भगवान श्रीराम की पूजा करते समय विधि और श्रद्धा दोनों का विशेष महत्व होता है. ग्रंथों और पंडितों के अनुसार, पूजा का केंद्र भगवान राम की मूर्ति होती है, जिसे दिव्य उपस्थिति का प्रतीक मानकर आदरपूर्वक स्थापित किया जाता है.

ऐसे करें पूजा की शुरुआत

सबसे पहले स्वयं को जल से शुद्ध करें और भगवान राम का स्मरण करते हुए नाम जपें. इसके बाद देसी घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती, कपूर तथा चंदन का पेस्ट अर्पित करें.

फूल और भोग में क्या चढ़ाएं

भगवान राम को श्रद्धा से फूल, फल और मिठाई अर्पित करें. रामनवमी के दिन धनिया की पंजीरी, खीर, हलवा, फल और अन्य मिठाइयों का भोग लगाना शुभ माना जाता है. श्रद्धा के साथ इन चीजों का भोग लगाने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख, तरक्की और निरोगी काया का आशीर्वाद देते हैं.

मंत्र, भजन और आरती विधि

पूजा के दौरान राम मंत्र का जाप करें या भगवान श्रीराम से जुड़े भजनों का पाठ करें. अंत में घंटी बजाकर आरती करें और भगवान से स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना करें.

दान का भी है विशेष महत्व

रामनवमी पर पूजा के साथ अन्न, धन आदि का दान करना भी शुभ माना गया है.

आज का शुभ मुहूर्त

रामनवमी पर भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्न काल में माना गया है. इसी कारण दोपहर का समय विशेष फलकरी होता है. घर में पूजा के लिए सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1:35 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा, जबकि दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में विशेष पूजा का महत्व है.