अप्रैल का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से खास रहने वाला है. इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रह अपनी-अपनी राशि बदलेंगे, जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा. महीने की शुरुआत में मंगल का गोचर मीन राशि में होगा. जहां उसकी युति सूर्य और शनि के साथ बनेगी. इसके बाद 11 अप्रैल को बुध भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य के साथ युति बनाकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे.

14 अप्रैल को सूर्य मीन से निकलकर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे. इस दौरान सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा. 19 अप्रैल को शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करेंगे. जिसे ज्योतिष में शुभ स्थिति माना गया है. 17 अप्रैल को शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस पूरे महीने में ग्रहों की चाल से कई शुभ योग बनेंगे, जिनका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा.
मेष राशि
अप्रैल में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन उत्तरार्ध में सूर्य के मेष में आने से करियर, नौकरी बदलाव और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा.
वृषभ राशि
अप्रैल फायदेमंद रहेगा, खासकर उत्तरार्ध में. करियर में प्रगति, निवेश से लाभ, सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी और प्रेम जीवन में अच्छे संकेत मिलेंगे.
तुला राशि
शुरुआत धीमी रहेगी, लेकिन बाद में करियर में उन्नति और प्रमोशन के योग बनेंगे. खर्च बढ़ सकते हैं, हालांकि स्वास्थ्य और काम में संतुलन बना रहेगा.
धनु राशि
अप्रैल शुभ रहेगा. गुरु की कृपा से करियर में सफलता, नए अवसर, पारिवारिक सुख, सामाजिक सम्मान और नौकरी बदलाव में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

