MS Dhoni Injured : आईपीएल 2026 का मंच तैयार है. 28 मार्च यानी आज से 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है. इस खबर ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस को हैरान, परेशान कर दिया है. खबर CSK के कप्तान और दुनिया के सबसे चहेते क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी है. चोट के चलते धोनी टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. वो कम से कम दो हफ्ते तक मैदान पर नहीं उतरेंगे. ये जानकारी 28 मार्च की सुबह CSK मैनेजमेंट ने एक आधिकारिक बयान जारी करके दी है. बताया गया है कि धोनी ‘काफ स्ट्रेन’ (पिंडली में खिंचाव) से जूझ रहे हैं और पूरी तरह फिट नहीं हैं.

CSK ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि 44 साल के एमएस धोनी फिलहाल काफ स्ट्रेन की समस्या के कारण रिहैबिलिटेशन (Rehabilitation) से गुजर रहे हैं. इसी चोट के चलते वो आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों तक मैदान से दूर रह सकते हैं. CSK ने आखिर में लिखा Get Well Soon Thala.. धोनी की इस चोट ने चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 का संतुलन बिगाड़ दिया है.
इन 3 बड़े मुकाबलों में नहीं दिखेंगे धोनी
एमएस धोनी का यह फेयरवेल सीजन माना जा रहा है. इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब हैं. लेकिन CSK के बयान की मानें तो धोनी अगर दो हफ्ते तक बाहर रहेंगे, तो चेन्नई सुपर किंग्स को अपने शुरुआती तीन महत्वपूर्ण मैच उनके बिना ही खेलने होंगे. 5 अप्रैल को RCB के खिलाफ होने वाला ‘महामुकाबला’ भी धोनी की गैरमौजूदगी के चलते फीका रहेगा.
एमएस धोनी ये मैच मिस कर सकते हैं
30 मार्च – बनाम राजस्थान रॉयल्स (गुवाहाटी)
3 अप्रैल – बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई)
5 अप्रैल – बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (चेन्नई)
पिछले 2 साल से फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे
धोनी अब उम्र के उस पड़ाव पर हैं, जहां अधिकतर क्रिकेटर सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेते हैं, लेकिन धोनी आईपीएल खेल रहे हैं. पिछले 2 सीजन से धोनी अपनी फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. 2024 सीजन के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई थी. फिर कहा गया कि अब शायद वो कभी ना खेलें, लेकिन धोनी 2025 में वापस आए और 2026 में भी टीम के साथ जुड़े हैं.
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी
एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. वो इस टीम की आत्मा कहे जाते हैं. फैंस उन्हें देखने को बेताब रहते हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 खिताब जीते हैं. धोनी ने सबसे पहले 2010 में इस टीम को चैंपियन बनाया था और उसके बाद 2011, 2018, 2021, 2023 तक ये सिलसिला चला. यही वजह है कि उन्हें इस लीग के इतिहास का सबसे सफल कप्तान कहा जाता है. पिछले 2 सीजन टीम के लिए अच्छे नहीं गए. अब वो आईपीएल 2026 के जरिए छठा खिताब जीतने की फिराक में है.
एमएस धोनी का आईपीएल करियर
एमएस धोनी इस लीग के इतिहास के दिग्गजों में शुमार हैं. उन्होंने आईपीएल करियर में 278 मैच खेले हैं और 5439 रन बनाए हैं. धोनी ने सालों तक चेन्नई के लिए निचले क्रम में आकर कई मैच फिनिश किए हैं. वो महज कुछ ही गेंदों में खेल का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं.
IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड (CSK Full Squad)
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फोक्स.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

