मुकेश मेहता, बुधनी (सीहोर)। बुधनी के भैरूंदा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक के आत्महत्या की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुद को सूदखोरों से परेशान बताते हुए गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में अशोक राठौर नाम का व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो कथित रूप से आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि उसने करीब 40 हजार रुपये 20 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे, जिसके बाद से उसे लगातार धमकियां दी जा रही थीं। अशोक ने आरोप लगाया कि उधार देने वाले लोग उसे हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दे रहे थे और उसके साथ ढाबे पर दो बार अभद्र व्यवहार भी किया गया।
ये भी पढ़ें: मुक्तिधाम से हड्डियां-राख जब्त कर जांच के लिए भेजा: एक दिन पहले समझौता, दूसरे दिन पिता बोला- बेटी को जहर देकर मार डाला
वीडियो में उसने तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए जहर जैसा पदार्थ पीने की बात कही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एसडीओपी रोशन कुमार जैन का कहना है कि उनके पास भी यह वीडियो पहुंचा है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल दहलाने वाली घटनाः हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आया ट्रैक्टर, 2 लोग जिंदा जले, दो घायल, दोनों मृतक राजस्थान के निवासी
बताया जा रहा है कि युवक के जहर सेवन के बाद उसे तत्काल भैरूंदा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सीहोर रेफर किया गया। फिलहाल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

