कमल वर्मा, ग्वालियर। ग्वालियर में अब तक की सबसे बड़ी 2 करोड़ 53 लाख की साइबर ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के विंडसर हिल निवासी एयरफोर्स से रिटायर्ड डॉक्टर नारायण महादेव टिकेकर को करीब 22 दिन तक बंधक बनाए रखने का नाटक किया था। पुलिस ने पैसे ऐंठने वाले तीन और बदमाशों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जबकि इस घटना के चार आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: थ्रेसर के पट्टे में उलझा हाथ का कड़ा, मशीन से कटा युवक का धड़, मौत का मंजर देख हर कोई रह गया सन्न
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम सौरभ, हरीश और शरद बताए हैं। इनके खातों में करीब 28 लाख से ज्यादा पैसे ट्रांसफर हुआ था। तीनों आरोपियों में दो अपना खाता उपलब्ध कराने वाले और एक डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने वालों का मीडिएटर शामिल है। दरअसल, नारायण महादेव टिकेकर नाम के डॉक्टर 90 साल के हैं और एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं।
यह भी पढ़ें: मुक्तिधाम से हड्डियां-राख जब्त कर जांच के लिए भेजा: एक दिन पहले समझौता, दूसरे दिन पिता बोला- बेटी को जहर देकर मार डाला
उन्हें साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग से पैसा ट्रांसफर करने के झांसे में लेकर फंसाया था और 22 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। इसके बाद पढ़े लिखे डॉक्टर साइबर ठगों के झांसे में आ गए और अपने सभी शेयर म्युचुअल फंड बैंक की डिटेल साइबर ठगों को दे दी। ठगों ने कुछ ही दिनों में उनके खाते से 2 करोड़ 53 लाख रुपए निकाल लिए। जिसकी शिकायत के बाद साइबर क्राइम में 23 फरवरी मामला दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें: ड्राइवर की नींद बनी काल: दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार, दो गंभीर घायल
ठगी के करीब 28 लाख रुपए शरद डेहरिया के अकाउंट में पंहुचे थे सौरभ यादव और हरीश गढ़वाल को भी इसमें अच्छा खासा पैसा मिला था। हरीश यूट्यूबर है और उसने सिर्फ 12वीं पास होने के बावजूद सॉफ्टवेयर से एप डेवलप कर लिया और देश-विदेश में बैठे ठगों के संपर्क में रहने लगा था। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

