कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक जज साइबर ठगी का शिकार हो गए। जालसाजों ने उन्हें चारधाम यात्रा के नाम पर झांसा दिया और करीब 1 लाख रुपए ऐंठ लिए। न्यायाधीश ने पुलिस में ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
दरअसल, जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) प्रमेन्द्र कुमार सिंह को व्हाट्सएप पर ट्रिपलांजा कंपनी का फर्जी विज्ञापन भेजा था। विज्ञापन देखकर उसमे दिए गए मोबाइल नंबरों पर उन्होंने संपर्क कर बुकिंग की थी। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि जिस नंबर पर वह संपर्क कर रहे हैं वह किसी यात्रा कराने वाले का नाहिब बल्कि साइबर ठगों का है।
सायबर ठगों ने व्हाट्सअप पर चार धाम यात्रा का विवरण भेजा था। जिसमें उन्होंने हरिद्वार से कार और हेलीकॉप्टर के जरिए चारधाम यात्रा कराने का दावा किया था। इसके बदले उन्होंने 1 लाख रुपए जमा कराने के लिए कहे थे।
जज ने टिकट और अन्य बुकिंग के लिए जालसाजों के खाते में एक लाख सात हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। भुगतान के लिये भेजी यूपीआई आईडी किशोर भाई दया भाई के नाम पर थी। शक होने पर जज ने कंपनी की ओरिजनल वेबसाइट पर जानकारी ली। जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी की जानकारी मिली।
रकम लेने के बाद सायबर ठगों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। जज ने गोरखपुर थाना पुलिस में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

