Today’s Top News : जगदलपुर. जगदलपुर सहित बस्तर के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. जमीन के हिलने से कुछ पल के लिए लोग दहशत में आ गए. हालांकि, राहत की बात यह रही की कोई जनहानि या कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार रात भीषण सड़क हादसा में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई. नेशनल हाइवे 130 पर तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियों ने सड़क पार कर रही महिलाओं को जोरदार टक्कर मारी. मौके पर ही तीनों महिला ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था. हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने भी चालक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे सीएचसी में भर्ती कराया है. घटना मणिपुर थाना के भिठ्ठीकला गांव के पास की है. 

रायपुर. अंबिकापुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय हैं और उसे चिन्हांकित कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि अपराधी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बिलासपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में शनिवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुआ फड़ में बदल गया. एसीसीयू की कार्रवाई में यहां बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर जुआ खेलते पकड़े गए. टीम ने मौके से 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल और बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा समेत 4 कार जब्त की हैं. कुल जब्ती 45.84 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है.

कोरबा. पुलिस ने सात वर्षीय बालक के मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है. नशे में धुत आरोपी ने बुरी नियत से बालक को अपने साथ ले गया था. उसने मंसूबे में कामयाब नहीं होने और पोल खुलने के भय से बालक के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. उसकी मौत के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

दुर्ग. जिले के 11 आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11 संविदा शिक्षकों के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने का खुलासा हुआ है. इसी नियुक्ति पत्र के जरिए जब एक महिला शिक्षिका जेपी नगर कैंप-2 स्थित स्कूल में ज्वाइनिंग करने पहुंची तब इसका भंडाफोड़ हुआ.

बिलासपुर. आईपीएल सीजन शुरू होते ही शहर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का अवैध कारोबार एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इस बीच सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 1,48,500 रुपये नकद, मोबाइल फोन और सट्टे में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त की गई है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

मुंगेली. जिले में यूरिया की निर्धारित कीमत से अधिक दर पर बिक्री की शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है. कलेक्टर कुंदन कुमार और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के निर्देश पर एसडीएम अजय शतरंज, उप संचालक कृषि और नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने जिला मुख्यालय के विभिन्न निजी कृषि केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान सुपर एजेंसी, पंजाब एजेंसी, कैलाश ट्रेडर्स और शक्ति माई कृषि केंद्र सहित कई दुकानों में पहुंचकर अधिकारियों ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे बातचीत की. यूरिया की वास्तविक बिक्री दर, उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी ली गई, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने लाई जा सके.

कांकेर. जमीनी विवाद में पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही. 27 में एक परिवार पर 10 से 12 लोगों ने हमला किया. इस हिंसक झड़प में एक शख्स बृजेश मजूमदार की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई घायल हो गए, जिनका पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंची पखांजूर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़: एक्टिवा से घूम-घूमकर मोबाइल ऐप के जरिए लगवा रहे थे दांव, 2 सटोरियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

NH-130 पर भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, 3 की मौके पर ही मौत… भीड़ ने नशेड़ी चालक को जमकर पीटा

CG News : कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने 9 रसूखदार जुआरी को किया गिरफ्तार, लाखों के कैश और लग्जरी गाड़ियां बरामद

CG Crime News : 7 साल के मासूम को पड़ोसी ले गया सुनसान जगह, गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो कर दी हत्या, फिर कुएं में फेंका शव, गिरफ्तार

आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों के नाम से जारी किया गया फर्जी नियुक्ति पत्र, प्राचार्य की सतर्कता से हुआ खुलासा…

यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग पर प्रशासन सख्त, शिकायत पर कृषि केंद्रों में की छापेमारी

महिला से दुष्कर्म और हत्या पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- शीघ्र ही पकड़ में आएगा अपराधी, टीएस सिंहदेव के बयान पर कही यह बात

Chhattisgarh News : मोबाइल दुकान में फूटा डेटोनेटर, संचालक हुआ चोटिल, परिचित महिला के पति पर जताया शक…

CM साय का कुनकुरी दौरा रद्द, खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका हेलीकॉप्टर

CG Crime News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस…

भूकंप के झटकों से हिला बस्तर, ओडिशा का कोरापुट था केंद्र, सीसीटीवी में कैद हुई घटना…

हाईकोर्ट का अहम फैसला: कलेक्टर को CEO का प्रभार बदलने का अधिकार नहीं, फिर से बहाली के आदेश