कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में पति ने अपनी पत्नी पर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। पत्नी की प्रताड़ना के जिंदा सबूत यानी अपनी कटी हुई उंगली SP ऑफिस लेकर पहुंचा तो पुलिस वाले भी दंग रह गए। उसके साथ दो मासूम बच्चे भी मौजूद थे। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि मामले में थाने में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
शादी के बाद ऐसे प्रताड़ित करेगी नहीं सोचा
दरअसल आंखों से गिरते आंसुओ के साथ यह दर्द भरी दांस्ता ग्वालियर के चीनोर क्षेत्र में रहने वाले संजीव सिंह उर्फ सोनू सरदार की है। उसका आरोप है कि उसकी शादी साल 2010 में गोहद की रहने वाली जयश्री मंगरोलिया से हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई जब वह पहाड़गढ़ बस पर कडंक्टर का काम करता था। जयश्री ने उसको बताया था कि उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया है। अब वह उससे शादी करना चाहती है, लेकिन शादी के बाद वह ऐसे प्रताड़ित करेगी ये नहीं सोचा था।
कटी हुई उंगलियां भी दिखाई
वह उसके साथ बीते 05 साल से नहीं रह रही है। बीती 27 मार्च को जब वह चीनोर स्थित घर पर गया तो उसके साले सुनील भटनागर, साढ़ू रवि जाटव ने पत्नी जयश्री के सामने ही जमकर मारपीट की। उसकी उंगली तक काट दी। थाने वाले सुनवाई नहीं कर रहे है, इसलिए मजबूरन उसे SP ऑफिस में शिकायत करने आना पड़ा। कटी हुई उंगलियां भी दिखाई, उसके वाबजूद न्याय की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
2014 से सैलरी 60 हजार के करीब हो गई
संजीव सिंह ने यह भी बताया है कि जब उसकी शादी हुई थी, तब वह संविदा शिक्षक थी। दिन रात काम करके उसने साल 2012-13 में पत्नी को डीएड की पढ़ाई कराई। इसके बाद 2014 से सैलरी जब 60 हजार के करीब हो गयी, तो घर में विवाद करने लगी। 2015 के बाद सब कुछ बदलने लगा। उसे ऐसी दवाई खिलाई जिससे वह मेंटल बीमारी के साथ शरीर से कमजोर हो गया। 2020 से अब तक झूठे मामलों में फंसा कर 07 बार FIR करा चुकी है।
पापा को न्याय दिलाने बेटी साथ
2020 के बाद से वह साथ नहीं रह रही है, यहां तक कि 14 साल की बेटी मनप्रीत और 12 साल के बेटे युवराज सिंह को भी छोड़ दिया है। बेटी मनप्रीत का कहना है कि उसके पापा के साथ मारपीट कर उंगली काटी गई। उनके साथ अन्याय हुआ है। वह अपने पापा को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ है। मां कहती है कि पापा को छोड़कर आ जाओ तो वह साथ रख लेगी लेकिन मनप्रीत का कहना है कि वह पिता को न्याय दिलाना चाहते हैं इसलिए उनके साथ रह रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

