कुंदन कुमार/पटना। नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि यह मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हो सकती है, जिसके बाद बिहार की सियासत में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
अंतिम बैठक और महत्वपूर्ण एजेंडे
नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार, नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री इस बैठक में कुछ लोकलुभावन और महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी देकर अपनी पारी का समापन कर सकते हैं।

बाबासाहेब को नमन और इस्तीफे की चर्चा
14 अप्रैल का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। चर्चा है कि इस कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिससे बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।
15 अप्रैल को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री
सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि 15 अप्रैल को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। 14 अप्रैल को ही एनडीए (NDA) विधानमंडल दल की बैठक होने की संभावना है, जिसमें नए नेता का चयन और भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। क्या नीतीश कुमार फिर से कमान संभालेंगे या कोई नया चेहरा सामने आएगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

