Delhi Riots Main Accused Umar Khalid: दिल्ली दंगे-2020 का मुख्य आरोपी उमर खालिद जमानत की मांग को लेकर फिर सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) पहुंचा है। उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। उमर खालिद ने मामले की सुनवाई खुली अदालत में करने की मांग की है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि वो मामले पर विचार करने के बाद ही सुनवाई प्रक्रिया तय करेंगे। अब 15 अप्रैल की सुनवाई में यह तय होगा कि क्या सुप्रीम कोर्ट अपने पुराने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए तैयार है या नहीं।
बता दें कि 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब खालिद ने इस फैसले को चुनौती दे हुए एक पुनर्विचार याचिका दायर की है।
सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने आज अदालत में उमर खालिद की इस रिव्यू पिटीशन का जिक्र किया। बेंच ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बुधवार, 15 अप्रैल को सुनवाई करने का फैसला लिया है। उमर खालिद के मामले को ओपन कोर्ट में रखने की अपील पर जस्टिस सूर्यकांत कहा कि वो सोचने के बाद इसका फैसला करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम इसे देखेंगे और सुनने की प्रक्रिया तय करेंगे।
5 जनवरी के फैसले को चुनौती
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद को बेल देने से साफ इनकार कर दिया था। खालिद दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में लंबे समय से जेल में बंद हैं। उन पर दिल्ली दंगों की साजिश रचने और UAPA के तहत आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले निचली अदालतों और हाई कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया था। अब 15 अप्रैल की सुनवाई में यह तय होगा कि क्या सुप्रीम कोर्ट अपने पुराने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए तैयार है या नहीं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

