China Proposal Viral Video: सोशल मीडिया के इस जमाने में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है। ऐसा ही चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा रखा है। वायरल वीडियो में एयर होस्टेस (Air Hostess) को युवक प्रपोजल ठुकराते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ‘साधारण’ से दिखने वाले शख्स ने कथित तौर पर घमंड में चूर एयर होस्टेस को ऐसा सबक सिखाया कि वो रनवे पर ही फूट-फूटकर रोने लगी। इसे देखने के बाद नेटिजन्स इसे Instant Karma बता रहे हैं।

दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर होस्टेस ड्यूटी खत्म करके प्लेन से नीचे उतर रही है। वहीं, नीचे एक युवक (शायद उसका प्रेमी) फूलों का एक बड़ा-सा गुलदस्ता लिए उसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। लड़की जैसे ही करीब आती है, बंदा उसे गुलदस्ता देकर प्रपोज करता है।

हालांकि कहानी तब नया मोड़ लेती है, जब एयर होस्टेस शख्स के साधारण कपड़ों और हुलिए को देखकर उसे बुरी तरह दुत्कार देती है। शख्स के बार-बार मनाने के बावजूद लड़की उसे ‘गरीब’ समझकर बेइज्जत करती है। इसके बाद शख्स अपना गुलदस्ता वापस ले लेता है। इसी बीच रनवे पर एक एक चमचमाती करोड़ों की बेंटले कार आकर वहां रुकती है। कार से एक प्राइवेट ड्राइवर छाता लेकर निकलता है, और उसी ‘साधारण’ शख्स के लिए दरवाजा खोलता है। शख्स बिना पीछे मुड़े, स्वैग के साथ कार में बैठकर वहां से निकल जाता है।

इसके बाद देखेंगे कि एयर होस्टेस ड्राइवर से रुकने की मिन्नत करती है, पर वो नहीं रुकता। यह देखकर उसे अहसास होता है कि उसने जिसे ठुकराया, वह असल में कोई मामूली इंसान नहीं, बल्कि एक बेहद रईस शख्स था। वीडियो के आखिर में एयर होस्टेस घुटनों के बल बैठकर अपनी किस्मत पर रोती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m