Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (13 अप्रैल 2026) की खबरों में महिला आरक्षण पर पीएम मोदी बोले- हम एक नया इतिहास रचने के करीब; नोएडा समेत 6 शहरों में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन; ईरान युद्ध पर ट्रंप और पोप के बीच बढ़ा तकरार; I-PAC के निदेशक विनेश चंदेल दिल्ली से गिरफ्तार प्रमुख रहा।

1. महिला आरक्षण पर बोले पीएम मोदी

संसद में जल्द महिला आरक्षण पर बहस होने वाली है. इसे एनडीए सरकार के सबसे महत्वकांक्षी विधेयकों में से एक मन जा रहा है. बीजेपी ने अपने सांसदों को व्हिप तक जारी किया है इस बिल के लिए. इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार कहा, ‘हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है. विधानसभाओं से लेकर संसद तक दशकों की प्रतीक्षा के अंत का समय आ गया है. इसलिए सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद का स्पेशल सेशन लाई है.’ उन्होंने कहा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के जीवन का बड़ा अवसर बनने जा रहा है. संसद तक पहुंचने का रास्ता आसान बनने जा रहा है. आज महिलाओं की भूमिका और भी अहम हो गई है. हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं. उन्होंने कहा कि मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन जानता सब हूं.’

पढ़े पूरी खबर…..

2. नोएडा समेत 6 शहरों में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फेज 2 थाना क्षेत्र में बड़ा हंगामा हो गया है. कंपनी के श्रमिकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन (Noida employee protest) कर दिया है. स्थिति को नियंत्रति करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिससे भीड़ उग्र हो गई. पुलिस के साथ प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की झड़प भी हुई है. उग्र प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के बाहर तोड़फोड़ भी की है.

पढ़े पूरी खबर…..

3. I-PAC के निदेशक विनेश चंदेल दिल्ली से गिरफ्तार 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच ED ने ऐसा एक्शन लिया है जिससे सीएम ममता बनर्जी की रातों की नींद उड़ जाएगी. जांच अजेंसी ने कार्रवाई करते हुए I-PAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. यह वही कंपनी है जिसके कोलकाता दफ्तर पर इसी साल जनवरी में ED की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद पहुंच गई थीं. उस वक्त मुख्यमंत्री जांच अजेंसी की मोजूदगी में कंपनी की फ़ाइलें लेकर निकल गईं थी. इस घटना ओ लेकर उस समय भारी विवाद खड़ा हुआ था. 

पढ़े पूरी खबर…..

4. ईरान युद्ध पर ट्रंप और पोप के बीच बढ़ी तकरार

ईरान युद्ध (Iran War) को लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप लियो XIV के बीच विवाद बढ़ गया है। पहले पोप ने सर्वशक्तिमान होने के भ्रम के कारण अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध को बढ़ावा मिलने की बात कही थी। उनका निशाना डोनाल्ड ट्रंप पर था। अब पोप लियो पर डोनाल्ड ट्रंप ने गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें विदेश नीति और अपराध के मामलों में कमजोर बताया। ट्रंप ने कहा कि वो केवल रेडिकल लेफ्ट को खुश करने में लगे हैं, जिससे कैथोलिक चर्च को भारी नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने उन पर भड़ास निकाली है और उनकी कड़ी आलोचना की है।

पढ़े पूरी खबर…..

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का चुनाव होगा।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग आधा हो जाएगा।
  3. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव चीन जाएंगे। यहां वे ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चीनी नेतृत्व से चर्चा करेंगे।

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

पवन खेड़ा पर BJP Vs Congress: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत के खिलाफ असम सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची. असम सरकार के इस फैसले पर राहुल गांधी ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के जमकर घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि असम के मौजूदा मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. वे कानून की पकड़ से बच नहीं पाएंगे. अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को परेशान करने के लिए राज्य की सत्ता का दुरुपयोग करना संविधान के विरुद्ध है. (पूरी खबर पढ़े)

अमित शाह बोले- TMC ने बंगाल की जनता के ₹5000 करोड़ गायब किएः पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरण में वोटिंग होनी हैं. इसके लिए टीएमसी ने पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी के तमाम स्टार नेताओं ने बंगाल में डेरा जमा है. खुद गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी कमान अपने हाथों में लेकर रखी है. इसी कड़ी में सोमवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम में उन्होंने जनसभा की. इस सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. उन्हें अपने इस बयान पर शर्म आनी चाहिए. उन्होंने जनता से कहा ‘आप बस एक बार बीजेपी की सरकार बनाइए,  (पूरी खबर पढ़े)

जान लीजिए 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा रेटः 13 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर बाजार खुला, सोने की कीमतों में 1,040 और चांदी की कीमतों में 5,339 की गिरावट दर्ज की गई. एक तरफ कमोडिटी बाजार में गिरावट साफ दिख रही है. वहीं दूसरी तरफ डॉलर इंडेक्स लगातार मजबूती दिखा रहा है. (पूरी खबर पढ़े)

हैदराबाद ने रोका राजस्थान का विजय रथः ईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। लगातार चार मैच जीतकर आ रही राजस्थान को हैदराबाद ने 57 रन से हराकर उसका विजयी अभियान रोक दिया। कप्तान ईशान किशन की 91 रन की तूफानी पारी और डेब्यू मैच में साकिब हुसैन व प्रफुल्ल हिंगे की घातक गेंदबाजी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m