अगर आप आज यानी 17 अप्रैल 2026 को साउथ दिल्ली की तरफ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजधानी दिल्ली के दक्षिणी हिस्से में आज VVIP मेहमानों का दौरा प्रस्तावित है, जिसके चलते कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है और लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रूट की जानकारी जरूर लें।

ये रास्ते रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दोपहर 11:00 बजे से 2:00 बजे के बीच कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है या अस्थायी पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। आउटर रिंग रोड ,अरविंदो मार्ग ,लोधी रोड, रिंग रोड पुलिस ने कहा है कि VVIP मूवमेंट के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका भी जा सकता है, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है।

जरूरत पड़ने पर इन प्वाइंट्स से डायवर्जन

दिल्ली के साउथ दिल्ली में VVIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए कुछ प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, स्थिति के अनुसार निम्नलिखित जगहों से ट्रैफिक मोड़ा जा सकता है पंचशील फ्लाईओवर के नीचे स्वामी नगर लाइट, दलीप सिंह कट, AIIMS लूप, लोधी रोड , सफदरजंग मदरसा

ट्रैफिक पाबंदियां/बदलाव

दिल्ली के साउथ दिल्ली में आज 17 अप्रैल 2026 को VVIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक पर असर पड़ने वाला है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को पहले से योजना बनाकर यात्रा करने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच जरूरत के अनुसार कई प्रमुख सड़कों और उनसे जुड़ी आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक पाबंदियां, डायवर्जन और बदलाव लागू किए जा सकते हैं।

 इन सड़कों पर रहेगा असर:

आउटर रिंग रोड

अरविंदो मार्ग

अगस्त क्रांति मार्ग

लाला लाजपत राय मार्ग

मथुरा रोड

दिल्ली के साउथ दिल्ली में आज VVIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रह सकती है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आम जनता के लिए एडवाइजरी:

सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए मेट्रो और बस जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करें अपनी गाड़ियां केवल निर्धारित पार्किंग स्थानों पर ही खड़ी करें सड़क किनारे वाहन पार्क करने से बचें, इससे ट्रैफिक बाधित होता है वाहन चलाते समय संयम रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिस के निर्देशों को नजरअंदाज न करें

रियल-टाइम अपडेट के लिए यहां करें संपर्क:

ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी और सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करें:

वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in

फेसबुक: https://www.facebook.com/dtptraffic

X (ट्विटर): https://x.com/dtptraffic

इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/dtptraffic

वॉट्सऐप: 8750871493

हेल्पलाइन: 1095 / 011-25844444

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सहयोग करें और नियमों का पालन करें, ताकि VVIP मूवमेंट के दौरान भी यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m