अविनाश श्रीवास्तव/रोहतास। बिहार के सासाराम जिले से सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 319 गौरा पुल सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि उसे देख इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
अमानवीयता की सारी हदें पार
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद शव का केवल कमर और जांघ का हिस्सा हीं घटनास्थल से मिला है। शरीर का ऊपरी हिस्सा यानी सिर और धड़ गायब है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए साक्ष्य छिपाने और पहचान मिटाने के उद्देश्य से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया है।
पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल टीम गठित
मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पोस्टमार्टम हेतु चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक विशेष मेडिकल टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं स्पष्ट होगा कि महिला के साथ किस तरह की दरिंदगी हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना को लेकर दिनारा थाने के चौकीदार हरिद्वार सिंह ने कहा कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही है और बबुरा चौक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द हीं अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

