UPMSSP Result 2026 Sanskrit, लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम (UP Sanskrit Board 10th-12th Result) जारी हो गया है. 10वीं में कन्नौज की सृष्टि दीक्षित ने टॉप किया है. छात्रा सृष्टि ने 94.43% अंक हासिल किए. वहीं प्रतापगढ़ की खुशबू 94.29% के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे स्थान पर मुलायम सिंह और प्रियंका सरोज ने सफलता पाई है. मुलायम और प्रियंका को 93.29% अंक मिले हैं. वहीं 12वीं में रजनीश यादव अव्वल आए हैं.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव शिव लाल ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों में उत्साह का माहौल है. परिषद की ओर से अभ्यर्थियों को आधिकारिक माध्यम से अंकपत्र (रिपोर्ट कार्ड) और विस्तृत परिणाम उपलब्ध कराए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत, रिचार्ज के लिए 30 दिन का समय, तब तक नहीं कटेगी बिजली

उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) के परिणामों में रजनीश यादव ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है. वहीं, वंशिका श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रहीं. तीसरे स्थान पर काजल और संस्कृति ने संयुक्त रूप से बाजी मारी. मेरिट में शामिल रजनीश, वंशिका और काजल भी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि संस्कृति अमरोहा की रहने वाली हैं. इन युवाओं की सफलता ने संस्कृत शिक्षा के प्रति पॉजिटिव संदेश दिया है. 12वीं का पास प्रतिशत 94.86 फीसदी रहा है.

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

परिषद के सचिव शिवलाल के अनुसार, इस साल कुल 55,812 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. परीक्षा का आयोजन 19 से 28 फरवरी के बीच 241 केंद्रों पर किया गया था. परीक्षार्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmssp.com पर जाकर देख सकते हैं.