राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान के महिला सीईओ से अभद्रता और धमकी मामले पर कांग्रेस ने सियासी निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा- एमपी में यही नारी वंदन है। जनपद सीईओ के प्रति मंत्री के भाई के भाव हैं, दांत तोड़ दूंगा जान से मार दूंगा, अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधि और उनके परिवार के लोग हर दिन आतंक मचा रहे हैं।

महिलाओं के सम्मान के खिलाफ भी एक गंभीर अपराध

कांग्रेस प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा- प्रदेश के आलीराजपुर जनपद पंचायत की सीईओ के साथ मंत्री के भाई इंदर सिंह चौहान द्वारा की गई अभद्रता, गाली-गलौज और कथित दबाव की घटना न केवल प्रशासनिक गरिमा पर हमला है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान के खिलाफ भी एक गंभीर अपराध है। भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज जब पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी तथाकथित “नारी शक्ति वंदन” या “नारी सम्मान” के नाम पर अभियान चला रही है, उसी समय उनके ही नेताओं के परिवार के लोग एक महिला अधिकारी का अपमान कर रहे हैं। यह दोहरा चरित्र और दिखावटी राजनीति का सबसे बड़ा उदाहरण और यही भाजपाई नारी वंदन मॉडल है।

MP में थारकांड के बाद फिर बवाल: मंत्री के भाई ने महिला CEO को दी धमकी, बोले- ‘तेरे दांत

कांग्रेस ने यह मांग की

इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो, दोषी इंदर सिंह चौहान के खिलाफ तत्काल उचित धाराओं में FIR दर्ज की जाए, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और संबंधित मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सार्वजनिक रूप से जवाब दें।
यह केवल एक अधिकारी का मामला नहीं है, यह हर उस महिला का सवाल है जो ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रही है। अगर सत्ता के संरक्षण में इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी, तो “नारी सम्मान” केवल एक नारा बनकर रह जाएगा। कांग्रेस चेतावनी देती हैं कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो इस मुद्दे को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा और जन आंदोलन किया जाएगा।

परीक्षा पेपर लीक मामलाः 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पेपर शुरू होने से पहले व्हाट्सएप पर किया

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m