Lifestyle Desk – गर्मी का मौसम आते ही ठंडी चीजों की चाह बढ़ जाती है, और ऐसे में कोल्ड कॉफी ऐसी ड्रिंक है जो हर उम्र के लोगों की पसंद बन जाती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि बाजार जैसी क्रीमी और स्वादिष्ट कोल्ड कॉफी घर पर बनाना बहुत मुश्किल है, लेकिन सही तरीके और कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप घर पर ही कैफे जैसी कोल्ड कॉफी तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको इसके बारे में ही विस्तार से बतायेंगे.

सही कॉफी चुनें
सबसे पहली और अहम बात है सही कॉफी का चुनाव. इंस्टेंट कॉफी का इस्तेमाल घर पर कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे आसान और बेहतर विकल्प होता है. अगर आप थोड़ा स्ट्रॉन्ग फ्लेवर चाहते हैं तो कॉफी की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं. कॉफी को पहले थोड़े गुनगुने पानी में अच्छे से घोल लें ताकि उसमें कोई गुठलियां न रहें.
फुल क्रीम दूध लें
अच्छी कोल्ड कॉफ़ी बनाने के लिए दूसरा जरूरी तत्व है दूध. ठंडी और गाढ़ी कोल्ड कॉफी के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें. दूध को पहले से ठंडा करके रखें, इससे कॉफी का टेक्सचर और स्वाद दोनों बेहतर बनते हैं. अगर आप ज्यादा क्रीमी टेक्सचर चाहते हैं तो दूध में थोड़ा क्रीम या वनीला आइसक्रीम भी मिला सकते हैं.
सहीं मात्रा में डालें शुगर
इसके बाद बारी बात आती है मिठास की. आमतौर पर इसके लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप अपनी पसंद के अनुसार शहद या ब्राउन शुगर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक और अच्छा तरीका है कि आप पहले चीनी का सिरप बना लें और फिर उसे कॉफी में मिलाएं—इससे कॉफी ज्यादा स्मूद बनती है.
सही तरह से करें ब्लेंड
सभी चीज़ों का सही चुनाव होने के बाद सबसे जरूरी स्टेप है ब्लेंडिंग का. परफेक्ट कोल्ड कॉफ़ी बनाने के लिए सभी सामग्री—कॉफी, दूध, चीनी और बर्फ—को मिक्सर में अच्छी तरह ब्लेंड करें. कम से कम 30–40 सेकंड तक ब्लेंड करने से कॉफी में झाग बनता है, जो उसे बिल्कुल कैफे जैसा लुक और स्वाद देता है.
चॉकलेट सिरप बढ़ा देगा स्वाद
अगर आप अपनी कोल्ड कॉफी को एयर ज़्यादा रिच बनाना चाहते हैं, तो उसमें चॉकलेट सिरप, कोको पाउडर या कारमेल सिरप डाल सकते हैं. सर्व करते समय ग्लास के किनारों पर चॉकलेट सिरप डालकर सजाएं और ऊपर से आइसक्रीम का स्कूप या व्हिप्ड क्रीम डालें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

