देवघर जिले में एटीएस झारखंड और देवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान US मेड पिस्टल समेत अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए. झारखंड के देवघर जिले में बेहतर पुलिस रिसर्च का उदाहरण पेश करते हुए एटीएस झारखंड और देवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. 24 अप्रैल 2026 को देवघर नगर थाना कांड संख्या 170/26 के तहत की गई कार्रवाई में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
देवघर में (ATS) ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों के पास से दो पिस्तौल (एक अमेरिकी निर्मित) और सात कारतूस बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपी बिहार-झारखंड में सक्रिय थे और कई मामलों में वांछित थे.
एटीएस ने झारखंड के देवघर जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक पिस्तौल अमेरिका में निर्मित बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजीत कुमार पांडेय उर्फ अजीत कुमार मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और सोनू कुमार सिंह शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार को टाउन थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अवैध हथियारों के साथ इलाके में मौजूद हैं. जिसके बाद एटीएस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया.
देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से मिली पिस्तौलों में एक विदेशी निर्मित है, जो इस मामले को और गंभीर बनाता है.
एटीएस के एसपी राजकुमार मेहता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय थे. उन्होंने बताया कि दो आरोपी देवघर के हैं, जबकि तीसरा आरोपी बिहार के मुंगेर जिले से जुड़ा हुआ है. इन सभी के खिलाफ मुंगेर, जमुई, देवघर और दुमका समेत कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
जांच में यह भी सामने आया है कि मुंगेर का रहने वाला परवेज नामक व्यक्ति इन आरोपियों को हथियार सप्लाई करता था. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके. फिलहाल तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
छापेमारी के दौरान अजीत पांडेय के घर से एक देसी पिस्टल (मेड इन यूएसए 99 अंकित), 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. वहीं पंकज कुमार सिंह के पास से एक देशी कट्टा और कंपनी का कीपैड फोन और सोनू कुमार सिंह के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

