Bahraich Road Accident: बहराइच में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तीन मालवाहक वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना से परिनजनों में मचा कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

चालकों की जलकर मौत

यह पूरा मामला जिले के बहराइच थाना क्षेत्र का है। जहां दरगाह इलाके में ट्रेलर, DCM और पिकअप आपस में भिड़े गए। भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर, DCM में आग (Bahraich Road Accident) लगाई। जिसके दोनों चालकों की जलकर मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: UP Weather Today: यूपी में मौसम का यूटर्न, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग ने आग पर काबू पाया। वहीं घायल व्यक्ति का (Bahraich Road Accident) इलाज जारी है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है।