Lifestyle Desk – गर्मी का मौसम अपने साथ बहुत सारी चुनौतियां लेकर आता है, खासकर जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाता है. इस तेज गर्मी में जहां शरीर को स्वस्थ रखना मुश्किल हो जाता है, वहीं खाने को सुरक्षित और ताजा बनाए रखना भी एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है. खासकर स्कूल, ऑफिस या यात्रा के समय टिफिन पैक करते समय थोड़ी सी लापरवाही खाने को खराब कर सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ स्मार्ट टिफिन पैकिंग टिप्स अपनाएं, जिससे आपका खाना लंबे समय तक फ्रेश बना रहे. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

सही कंटेनर चुनें
टिफिन पैक करते समय सबसे जरूरी बात है सही कंटेनर का चुनाव करना. स्टील या हाई-क्वालिटी इंसुलेटेड टिफिन बॉक्स का इस्तेमाल करें, जो खाने को लंबे समय तक ठंडा या गर्म बनाए रखने में मदद करता है. प्लास्टिक के सस्ते डिब्बों से बचना बेहतर होता है, क्योंकि वे गर्मी में जल्दी खराब हो सकते हैं और खाने की गुणवत्ता पर असर डालते हैं.
सही खाना रखें
दूसरी बात जो बहुत जरूरी है की खाने का सही चयन करना. गर्मियों में ऐसे खाने की चीज़ें पैक करें जो जल्दी खराब न हों. जैसे की सूखी सब्जियां, पराठे, पूरी, या दाल-चावल बेहतर विकल्प हो सकते हैं. वहीं दही, सलाद या कटे हुए फल जैसे जल्दी खराब होने वाले आइटम्स को पैक करने से बचें, खासकर अगर उन्हें लंबे समय तक बाहर रखना हो.
टिफिन को ठंडा रखें
तीसरा जलपरी टिप है टिफिन को ठंडा रखने का. आप टिफिन बैग में छोटे आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बैक्टीरिया की वृद्धि धीमी होती है और खाना ज्यादा समय तक सुरक्षित रहता है. अगर आइस पैक उपलब्ध न हो, तो सुबह जल्दी खाना बनाकर उसे पूरी तरह ठंडा करके ही पैक करें.
धूप में रखने से बचें
टिफिन को सीधी धूप से बचाना भी बेहद जरूरी है. कोशिश करें कि टिफिन को ठंडी और छायादार जगह पर रखा जाए. बैग के अंदर रखने से भी उसे कुछ हद तक गर्मी से बचाया जा सकता है.
सफाई का ध्यान रखें
टिफिन पैक करते समय स्वच्छता का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. टिफिन पैक करने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोएं और कंटेनर को साफ रखें. गीले या आधे सूखे बर्तनों में खाना पैक करने से बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं.
सही तरह से पैक करें
इन सब बातों के अलावा आख़िर में खाने को सही तरीके से पैक करना भी जरूरी है. लिक्विड आइटम्स को अच्छी तरह से सील करें ताकि वे फैलें नहीं और बाकी खाने को खराब न करें. अलग-अलग खाने को अलग डिब्बों में पैक करना भी एक अच्छा विकल्प है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

