मेरठ। जिले में लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम ने तहखाना में चल रही गुप्त फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि शहर के एक मकान में अवैध असलहा फैक्ट्री चल रही है। सूचना पुख्ता लगी, तो पुलिस ने बिना समय गंवाए उस घर पर छापा मार दिया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखा। कमरे, दीवारें, सामान—सब कुछ एक आम घर जैसा। लेकिन तभी पुलिस की नजर एक कमरे पर पड़ी, जहां रखा था एक साधारण सा डबल बेड… पर कुछ अलग था।

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

पुलिस ने जब बेड को हटाकर जांच की, तो नीचे का नजारा देख सबके होश उड़ गए। बेड के अंदर से एक गुप्त रास्ता बना हुआ था—सीधे नीचे तहखाने की ओर जाता हुआ। जैसे ही पुलिस उस रास्ते से नीचे उतरी, सामने था हथियारों का जखीरा। चारों तरफ पड़े थे पिस्टल, कट्टे, अधबने हथियार और उन्हें बनाने के औजार। यह कोई छोटा-मोटा काम नहीं था, बल्कि पूरी तरह से संगठित अवैध असलहा फैक्ट्री थी।

READ MOER: ‘इतना कमजोर मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा…’, अखिलेश ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा- ये पीड़ितों पर दबाव डालकर बयान बदलवाते हैं

10 आरोपी अभी भी फरार

मौके से पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। बरामद हथियारों की संख्या और क्वालिटी देखकर साफ है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक पिस्टल तैयार करने के बाद आरोपी उसे 35000 रुपए से लेकर 65000 तक में बेच देते थे।