Lifestyle Desk – गर्मी के मौसम में पूरे बाजार में आम की बहार सी छा जाती है. ये एक ऐसा फल है जिसका सभी को सालभर बेसब्री से इंतजार होता है. आप को फल के रूप में खाने में तो मज़ा आता ही है, साथ ही इससे कई तरह के स्वादिष्ट डेजर्ट भी बनते हैं और उसी में से एक है आम पापड़. जिसका खट्टा, मीठा टैंगी स्वाद सबको दीवाना बना देता है. लेकिन, घर पर आम पापड़ बनाना जितना मुश्किल लगता है, असल में उतना आसान है और सबसे बड़ी बात, ये हेल्दी भी होता है क्योंकि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार चीनी और बिना प्रिजर्वेटिव के बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं घर पर आम पापड़ बनाने की रेसिपी.

सामग्री
पके हुए आम – 3-4 (मीठे और रसीले)
चीनी – 2-3 बड़े चम्मच (आम की मिठास के अनुसार)
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर – चुटकी भर
विधि
- सबसे पहले आम को धोकर छील लें और गूदा निकाल लें. अब इसे मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें.
- एक कढ़ाई में आम की प्यूरी डालें और धीमी आंच पर 10–15 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चिपके नहीं.
- अब इसमें चीनी, नींबू का रस और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
- एक प्लेट या ट्रे पर घी लगाकर चिकना करें या बटर पेपर बिछाएं. अब आम का मिश्रण पतली परत में फैलाएं.
- इसे तेज धूप में 1–2 दिन तक सुखाएं. अगर धूप नहीं है, तो पंखे के नीचे या ओवन (लो टेम्परेचर) में भी सुखा सकते हैं. जब यह पूरी तरह सूख जाए और चिपचिपा न रहे, तो इसे मनचाहे आकार में काट लें.
टिप्स
- जितने मीठे आम होंगे, उतनी कम चीनी डालनी पड़ेगी.
- परत बहुत मोटी न रखें, नहीं तो सूखने में ज्यादा समय लगेगा.
- आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा काला नमक या मिर्च पाउडर डालकर खट्टा-मीठा स्वाद बढ़ा सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

