Dharm Desk – ग्रहों के राजकुमार बुध का अस्त होना ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखता हैं. बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है. जो 1 मई को रात 11. 08 मिनट पर मेष राशि में अस्त हो जाएंगे. जिसका प्रभाव लगभग 27 दिनों तक रहेगा. इस दौरान बुध की स्थिति कमजोर रहने वाली हैं. हालांकि, यह परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय लाभ और नए अवसर लेकर आ सकता है.

इन राशियों को होगा फायदा
- कर्क राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. मेहनत का फल मिलेगा और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे. नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते है. व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है.
- सिंह राशि – सिंह राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना लाभदायक हो सकता है. धन लाभ के योग बनेंगे और नए कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा. व्यापार में नए संबंध बनेंगे, जो आगे चलकर फायदे का कारण बनेंगे. स्वास्थ्य में सुधार और यात्रा के भी शुभ संकेत हैं.
- मकर राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति और सफलता का संकेत दे रहा है. करियर और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे. रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. कानूनी मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है.
इन राशियों को रहना होगा सावधान
- मिथुन राशि – मिथुन राशि के लिए यह समय थोड़ा चुनौती वाला सकता है. मन अस्थिर रहेगा और बेचैनी महसूस हो सकती है. कार्यस्थल पर ध्यान कम लगेगा. जिम्मेदारियां बोझ जैसी लग सकती हैं. परिवार में भी तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए विवाद से बचना बेहतर रहेगा.
- कन्या राशि – जातकों को इस दौरान कार्यस्थल पर दबाव और विरोध का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. क्योंकि पैसों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें और किसी भी लापरवाही से बचें.
- वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना खर्चों में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य समस्याएं ला सकता है. अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ने की संभावना है. व्यापार और निवेश में सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. ऐसे समय में धैर्य और समझदारी ही सबसे बड़ा उपाय साबित होगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

