अनिल मालवीय, ​इछावर। मध्य प्रदेश के इछावर स्थित ब्रिजिशनगर में शाम की पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दीपक की लौ से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी हार्डवेयर दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकान मालिक बुरी तरह झुलस गए हैं और लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

दरअसल, ​ब्रिजिशनगर निवासी लखन मेवाड़ा अपनी हार्डवेयर दुकान में शाम की आरती कर रहे थे। इसी दौरान जलते दीपक की लौ दुकान में रखे कपड़े पर जा गिरी। आग बुझाने के प्रयास में लखन मेवाड़ा गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत इच्छावर अस्पताल ले जाया गया, जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना दी गई थी, लेकिन एक घंटे तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। दमकल के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों ने खुद ही पानी और संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया, तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।

पीड़ित लखन मेवाड़ा का उपचार जारी है, फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया गया है की दुकान मालिक पूजा कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने दीपक जलाकर नीचे रखा और उनके पैंट में दीपक ने हाथ पकड़ ली उन्होंने हाथ से आग बुझाने की कोशिश की जिससे उनके हाथ भी जल गए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m