लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला आरक्षण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभ और विधानसभा में महिलाओं के 33% आरक्षण का हमारा समर्थन है। लंबे समय से मामला आगे न बढ़ना चिंताजनक है। मायावती ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया और यूपी विधानसभा के विशेष सत्र का स्वाग किया।

यूपी विधानसभा के विशेष सत्र का स्वागत

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने की पहल के तहत देश की संसद लोकसभा व राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मामला काफी लम्बी जद्दोजहद के बावजूद भी आगे नहीं बढ़ पाया है।

READ MORE: ‘CM का भाषण एक उबाऊ प्रवचन…’, कांग्रेस-सपा ने योगी सरकार को घेरा, कहा- इनका महिला सशक्तिकरण से कोई लेना देना नहीं

मायावती ने आगे कहा कि यह अति-दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व अति-चिन्तनीय भी है और इस सन्दर्भ में आज यू.पी. विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है जिसका बी.एस.पी स्वागत करती है तथा महिला आरक्षण का समर्थन भी करती है।