सिद्धार्थनगर। जिले के लोटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोल्हूआ में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद घटना घटी।
परिजनों ने किया प्रदर्शन
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने लोटन तिराहे पर चक्का जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शन की वजह से यातायात ठप पड़ गया और आम जनता को परेशानियों को सामना करना पड़ा।
READ MORE: ‘लंबे समय से मामला आगे न बढ़ना चिंताजनक…’, महिला आरक्षण पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा
आंदोलन और तेज होगा
प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालने का प्रयास शुरू किया और लोगों को समझाने में जुटी रही। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। मृतक के परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस उनकी मांगें नहीं मानती तो आंदोलन और तेज होगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

