कन्नौज। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार कार खड़ी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार

कार में सवार होकर रामा देवी नाम की महिला भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए छिबरामऊ गई थी। वहां से लौटने के दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी नादेमऊ चौकी के पास पहुंची और खड़ी बस से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक श्याम सुंदरश्र 30 वर्षीय) की मौके पर मौत हो गई। जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: भाजपा झूठा प्रचार कर रही…महिला आरक्षण बिल 2023 में संसद में पास होकर कानून बन चुका है, अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

पांच लोगों की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय मेडिकल कालेज से रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान रामा देवी की मौत हो गई। वहीं अन्य पांच लोगों की हालत अभी भी नाजुक है। जिनका अस्पताल में उपचारी जारी है।