Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case: हेमंत शर्मा, इंदौर। राजा रघुवंशी की कातिल पत्नी सोनम रघुवंशी सलाखों से बाहर आ गई है। लेकिन उसकी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई है। शिलांग पुलिस उसकी जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। वहीं उसके आशिक और इस हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाहा की अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। उसे अभी जेल में ही रहना पड़ेगा।

पुलिस ने सोनम और राज को बताया था राजा हत्याकांड का मास्टरमाइंड

शिलांग पुलिस ने अपनी जांच में सोनम और राज को राजा की हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया था। साथ ही राज कुशवाहा को सोनम का का प्रेमी बताया था। इसी को आधार बताकर पुलिस उसकी जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट जाएगी। राजा का परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।

शिलांग कोर्ट ने सोनम को किया रिहा

हाल ही में राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट ने हाल ही में जमानत दी थी। इस फैसले के बाद मृतक राजा के परिवार ने शिलांग पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए।

ये है पूरा मामला

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए पहले कश्मीर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने कामाख्या मंदिर दर्शन के बहाने मेघालय का रुख किया। 20 मई को दोनों इंदौर से बेंगलुरु और फिर असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में रुके और वहीं से स्कूटी किराए पर लेकर घूमने निकले।

2 जून को राजा रघुवंशी की मिली थी लाश

2 जून 2025 को वेई सॉवडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि हुई। उनकी स्कूटी भी पास ही लावारिस हालत में मिली थी। राजा का शव 4 जून को इंदौर लाया गया और इसी दिन अंतिम संस्कार किया गया था।

गाजीपुर से पकड़ाई सोनम

इसके बाद 8 जून रविवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज पुलिस स्टेशन के सामने सोनम रघुवंशी ने आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी की। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों राज कुशवाह (सोनम का बॉयफ्रेंड), विशाल चौहान और आकाश राजपूत को इंदौर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी आनंद कुर्मी को सागर जिले के बीना से पकड़ा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m