शब्बीर अहमद, भोपाल। कुख्यात ड्रग तस्कर यासीन मछली को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट से उसे जमानत मिल गई है। यासीन को विधानसभा में फर्जी एंट्री पास से जुड़े मामले में जमानत मिली है। 

यासीन मछली के खिलाफ कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले हाईकोर्ट ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए इस केस में जमानत खारिज कर दी थी। NDPS समेत 15 अन्य मामलों में उसे पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। 

अब यासीन मछली को सभी केस में जमानत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि सिर्फ पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड जमानत रोकने का आधार नहीं हो सकता है। कई गवाह अपने बयान से पलट गए, जिससे केस कमजोर हुआ। प्रॉसिक्यूशन की कहानी में विरोधाभास हैं और जांच पर सवाल उठते हैं। 

राज्य सरकार ने दलील दी थी कि आरोपी के खिलाफ कई केस हैं। बाहर आने पर वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। इसके बावजूद कोर्ट ने साफ कहा कि सिर्फ आरोपों के आधार पर किसी की आजादी नहीं छीनी जा सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m