MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी के बीच आंधी बारिश हो रही है। शुक्रवार को कई जिलों का मौसम बदला रहा। जिससे दिन की तापमान में गिरावट आई है। वहीं IMD ने आज शनिवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में पानी गिरने की संभावना है। 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। एमपी में अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 2 दिन से आधे से ज्यादा जिले प्रभावित रहे। 35 जिलों में बारिश, ओले या फिर आंधी चली। जिसके तापमान में गिरावट देखने को मिली। आईएमडी की मानें तो साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से मौसम का मिजाज बदला है। वहीं हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जो आगे बढ़ेगा। इससे एमपी में आगे भी आंधी-बारिश का सिलसिला बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल होंगे सीएम डॉ मोहन, 10वीं-12वीं द्वितीया परीक्षा के लिए 4 मई तक आवेदन, जानें आज क्या कुछ रहेगा खास?
आज इन जिलों में बारिश
ग्वालियर, जबलपुर, छतरपुर, अशोक नगर, अनूपपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिवनी, सतना, नीमच निवाड़ी, मंडला, मंदसौर, दतिया, टीकमगढ़, बालाघाट, मैहर, पन्ना, गुना और डिंडोरी में आंधी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, धार, आगर-मालवा, आलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन, खंडवा, शहडोल, शाजापुर, सागर, सीधी, सिंगरौली, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, मऊगंज, रतलाम, रीवा, हरदा, झाबुआ, कटनी, पांढुर्णा, देवास, उमरिया में गर्मी का असर रहेगा।
खंडवा सबसे गर्म शहर
शुक्रवार को खंडवा जिला सबसे गर्म रहा। यहां पारा 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, रतलाम में 41.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 41 डिग्री, बैतूल में 40.8 डिग्री, उज्जैन में 40.5 डिग्री, गुना में 40.4 डिग्री, शाजापुर-सागर-दमोह में 40.2 डिग्री, श्योपुर में 40 डिग्री, भोपाल में 39.8 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री, जबलपुर में 38 डिग्री और ग्वालियर में 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

