पवन राय, मंडला। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफअतार वाहनों के अनियंत्रित होने से सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के मंडला जिले का है, जहां बिछिया थाना क्षेत्र के सिझोरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बीजेपी के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे की कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

2 मई महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर शेषनाग-त्रिशूल अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर

मृतक चोरंगा निवासी रामू साहू

जानकारी के मुताबिक कार रायपुर से मंडला की ओर आ रही थी, जबकि बाइक सवार अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सिझोरा के पास यह हादसा हो गया। मृतक की पहचान राम साहू निवासी चोरंगा के रूप में हुई है।

MP Weather : आंधी-बारिश से तापमान में आई गिरावट, आज 20 से ज्यादा जिलों में IMD ने दी चेतावनी

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m