नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल मच गया। टीम ने कार्रवाई शुरू की तो एक अतिक्रमणकारी खुद  पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस की वजह से हादसा टल गया। 

यह भी पढ़ें: मौत या हत्या की साजिश? छोटे भाई के खेत में मिला बड़े भाई का शव, जताई जा रही ये आशंका

दरअसल, कोसमी पंचायत के वार्ड नं 7 में मुकेश माहुले ने अतिक्रमण कर रखा था। दो महीने पहले जनसुनवाई में भूमि स्वामी विकास निगोसे ने इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारी को दो बार नोटिस दिया गया। लेकिन फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद भारी पुलिस बल के साथ टीम जेसीबी लेकर पहुंची। 

यह भी पढ़ें: क्रूज हादसे के 3 बाद भी नहीं मिला सुराग: 4 लापता लोगों की तलाश जारी, कांग्रेस सांसद बोले- एक्सीडेंट की तैयारी में पूरी तरह फेल

प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया तो मुकेश माहुले ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कार्रवाई नहीं रुकी तो खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। हालांकि उसे यह करता देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग लगाने से रोक लिया। अगर पुलिस ज़रा भी देर करती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। कार्रवाई के दौरान शख्स के मकान और बाउंड्रीवाल पर बुलडोजर चला।

https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m