कुंदन कुमार, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में कल गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है, जिसके बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया। वहीं, आज शुक्रवार 8 मई की सुबह से एनडीए सरकार के कई मंत्री अपने कार्यालय जाकर पदभार संभाल रहे हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का दायित्व मिलने के बाद दिलीप जायसवाल ने भी आज कार्यालय जाकर पदभार ग्रहण किया।
कभी कहा जाता था काल कोठरी- दिलीप जायसवाल
राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग का कार्यभार संभालने के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि, इस विभाग में मैं पहले भी काम कर चुका हूं। निचले स्तर पर इसमें कमियां है। इसे दूर किया जाएगा। वैसे इस विभाग को काल की कोठरी कहा जाता था, लेकिन पहले जब हम मंत्री रहे थे, तो उसमे सुधार लाने का प्रयास किए थे। अब एक बार फिर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रति लोगों की आस्था हो और आम लोगों को कोई असुविधा ना हो इस पर पूरा प्रयास करेंगे।
इससे पहले विजय कुमार सिन्हा के पास था यह विभाग
आपको बता दें कि इससे पहले जब नवंबर में चुनाव होने के बाद नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली थी, तो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का दायित्व पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को मिला था। इस दौरान विजय सिन्हा विभाग के कामों को लेकर लगातार एक्टिव नजर आए। जनसुनवाई के दौरान ही विजय कुमार सिन्हा ने कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। वहीं, कई कर्मचारियों का वेतन रोकने का भी निर्देश दिया था। उनके जनसुनवाई कार्यक्रम के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लोग उनके कामों की तारिफ करते थे।
विजय सिन्हा को मिला है कृषि विभाग
हालांकि जब नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया तो, सबसे बड़ा झटका विजय कुमार सिन्हा को ही लगा है। सबसे पहले उनकी डिप्टी सीएम की कुर्सी चली गई। वहीं, अब जब सम्राट की नई सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है, तो उनसे यह विभाग भी छिन गया। चर्चा यह भी थी की डिप्टी सीएम का पद जाने के बाद इस नई कैबिनेट में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए गृह विभाग सौंपा जा सकता है। हालांकि उन्हें कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें- भाजपा जिला उपाध्यक्ष का अश्लील VIDEO वायरल, गोद में बैठाकर महिला डांसर को नचाने का आरोप
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

