रवि साहू, नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया है। डीमाइनिंग ऑपरेशन में निकले जवानों का निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 5 से 6 जवानों के घायल होने की खबर है, जिनमें 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार घटना कुतुल-कोडनार मार्ग पर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


बताया जा रहा है कि जवान इलाके में डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के तहत तैनात थे। साथ ही सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उन्हें रवाना किया गया था। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि अबूझमाड़ का कुतुल और कोडनार इलाका कुछ माह पहले तक नक्सलियों की अघोषित राजधानी माना जाता था। हाल के महीनों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और नक्सलवाद खत्म होने से विकास कार्यों के चलते क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

