संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी जन-कल्याणकारी पहल करते हुए मेरी रसोई योजना (Meri Rasoi Scheme) की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर जिले के गांव भलवान से इस महत्वाकांक्षी योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। योजना के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को स्वयं फूड किट वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से पंजाब के लगभग 40 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
प्रोटीन युक्त भोजन पर रहेगा जोर
मेरी रसोई योजना की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला भोजन है। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को केवल भोजन ही नहीं, बल्कि प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक आहार मिले। इससे कुपोषण की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

साल में चार बार मिलेगी मदद
योजना के स्वरूप को स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री मान ने घोषणा की कि लाभार्थियों को साल में चार बार ये विशेष फूड किट उपलब्ध कराई जाएंगी। इन किटों के माध्यम से परिवारों की रसोई के बजट में राहत मिलेगी और उनकी बुनियादी आहार संबंधी जरूरतें पूरी होंगी।
- गांव बापोड़ा में महाराणा प्रताप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, युवाओं को इतिहास से प्रेरणा लेने का संदेश
- शपथ लेने के बाद टीएमसी अभिषेक बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा- चुनाव आयोग की भूमिका पक्षपातपूर्ण, “यह चिंता का विषय”
- पति को देखते ही बेहोश हो जाती है बहू, सास पहुंची महिला आयोग, जानिए हाजीपुर के इस अजीबोगरीब मामले की पूरी सच्चाई
- दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक… पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार में किस-किस ने ली शपथ ; जानिए सारे मंत्रियों की प्रोफाइल
- इंसानियत शर्मसार : गाय के साथ युवक ने किया कुकर्म, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

