Rajasthan News: डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के टोकवासा मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार चला रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार के 34 वर्षीय बेटे किशोर पाटीदार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है।

आसपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर मोहनलाल मीणा के मुताबिक, किशोर पाटीदार उदयपुर किसी काम से गए थे। वापसी के दौरान टोकवासा मोड़ के पास उनकी कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से निकालकर आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखा। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: राउरकेला जलमग्न, रेंगली डैम का खोला गया गेट, 12 अगस्त से फिर कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका
- उज्जैन में 78 साल पुरानी परंपरा आज भी कायम: बड़े गणेश मंदिर में स्वतंत्रता दिवस से चार दिन पहले फहरा तिरंगा, जानिए इसके पीछे की कहानी
- दम तोड़ते रिश्ते: जिस पिता ने पंचर बनाकर पाला, उनकी मौत पर कंधा देने भी नहीं पहुंचे 4 बच्चे; वृद्धाश्रम ने किया अंतिम संस्कार
- तेजप्रताप ने किया पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का खुलासा, बोले- वह पूजा करने से रोकती थीं और मां राबड़ी को पीटा था
- भाजपा के लिए धन ही धर्म… राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, छात्रों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा

