चंडीगढ़. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर लगातार नादेड में यह दूसरा हमला है. इसके पहले स्वर्ण मंदिर (श्री हरमंदिर साहिब) अमृतसर पर उन पर जानलेवा हमला किया गया था, बड़ी बात यह है कि कि डेढ़ साल पुराने हमले का आरोपी जमानत पर बाहर आ चुका है. बदल की ओर से लगातार शिकायत के बाद भी अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है. बादल की ओर से इस मामले में जांच एजेंसी बदले जाने को लेकर हाई कोर्ट में याचिका भी दर्ज की गई है.
आपको बता दें कि सुखबीर बादल की शिकायत पर अमृतसर के कोतवाली थाने की पुलिस ने चार सितंबर 2024 को नारायण सिंह चौड़ा के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया था. आरोप के अनुसार, श्री हरमंदिर साहिब परिसर में सेवा के दौरान नारायण सिंह चौड़ा ने सुखबीर बादल पर पिस्तौल से हमला करने का प्रयास किया था.
इस घटना के तुरंत बाद श्री हरमंदिर साहिब परिसर में तैनात टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ लिया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया.

एजेंसी बदले को लेकर याचिका दर्ज
इस मामले में सुखबीर सिंह बादल की ओर से जांच एजेंसी बदलने को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है. याचिका पर अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया जारी है. अब मामले में गवाहियों की शुरुआत होने के बाद सुनवाई आगे बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन इस मामले में देरी की वजह से बादल परिवार में नाराजगी देखी जा रही है. अदालत में होने वाली आगामी कार्यवाही से यह स्पष्ट होगा कि मामले में आरोपों और जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आगे किस तरह की प्रक्रिया अपनाई जाती है.
- विधायकों के बाद अब पंजाब कांग्रेस के सांसद भी हाईकमान से मिलेंगे, बढ़ती कलह से पार्टी की चिंता बढ़ी
- सुखबीर बादल पर लगातार दूसरा जानलेवा हमला, डेढ़ साल बाद भी श्री हरमंदिर साहिब हमले की जांच अधूरी
- राहुल गांधी का विदेश नीति पर तंज, संदीप दीक्षित के साथ ‘गले मिलने’ का एक्ट वायरल
- भाजपा दलित विरोधी है…खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर अजय राय का भाजपा पर हमला, BJP और RSS की सोच को लेकर कही बड़ी बात
- जेल के अंदर बनाया डकैती का प्लान: बाहर निकलकर देने वाले थे वारदात को अंजाम, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

